0 0
Read Time:2 Minute, 43 Second

कब है नाग पंचमी? पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व:Kab Hai Naag Panchamee? Pooja Ka Shubh Muhoort Aur Mahatv

नाग पंचमी:Naag Panchamee-(21 August)

हिंदू धर्म में नाग पंचमी का त्योहार सावन के महीने में शुक्ल पक्ष की पंचमी के दिन को मनाया जाता है। इस दिन पूरे विधि विधान से नाग देवता को पूजा जाता है। इस साल नाग पंचमी 21 अगस्त, सोमवार को मनाई जाएगी। इस दिन दो त्योहार एक साथ पढ़ रहे हैं। सावन के सोमवार के साथ ही भगवान शिव के प्रिय नाग की पूजा भी इसी दिन की जाएगी। इस दिन नाग और सर्प दोनों की पूजा का विधान है। नाग पंचमी के दिन सर्प और नाग के दर्शन होना बहुत ही शुभ माना जाता है साथ ही दोनों को दूध भी पिलाया जाता है। मान्यता यह है कि नाग पंचमी को नाग देवता की पूजा करने से सुख-सौभाग्य के साथ ही धन-संपत्ति भी बढ़ती है। धार्मिक दृष्टि से सावन का महीना अत्यंत पावन होता है जो भगवान शिव को अति प्रिय है। इस माह में अनेक व्रत एवं त्यौहार होते है और इन्ही में से एक है नाग पंचमी का त्योहार।

नाग पंचमी शुभ मुहूर्त:Naag Panchamee Shubh Muhoort

21 अगस्त को नाग पंचमी की पूजा के लिए 2 घंटे 40 मिनट का शुभ मुहूर्त है। उस दिन आप नाग पंचमी की पूजा सुबह 05 बजकर 50 मिनट से कर सकते हैं। नाग पंचमी पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 08 बजकर 29 मिनट तक ही रहेगी।

नाग पंचमी का  महत्व:Naag Panchamee Ka  Mahatv

नाग देवता भगवान शिव के गले का आभूषण माने जाते हैं। सावन की नाग पंचमी को भोलेनाथ के गले का हार नाग देवता की पूजा करने से जीवन सुखमय हो जाता है। नाग देवता की पूजा करने से कुंडली में कालसर्प दोष में भी राहत मिलती है। मान्यता है कि नाग पंचमी के दिन नाग देवता को दूध पिलाने से पुण्यफल मिलता है और इस दिन पूजा-पाठ करने से घर-परिवार कीसुरक्षा होती है।

 

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Hariyali Teej 2023 Previous post Hariyali Teej 2023:हरियाली तीज 2023
Aaj Ka Choghadiya Next post Aaj Ka Choghadiya

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Close