0 0
Read Time:4 Minute, 50 Second

आसान टिप्स से करें कांजीवरम साड़ी का पहचान – Identify Kanjivaram Sarees  With Easy Tips

कांजीवरम साड़ी बहुत ही ट्रेंड में हैं। महिलाएं इन को अलग-अलग तरह से स्टाइल कर रही हैं। इनके अट्रैक्टिव लुक आपके रूप को निखार कर आकर्षक लुक पाने में मदद करते हैं। ये साड़ी महिलाओं की पहली पसंद बनती जा रही हैं।

कांजीवरम साड़ी एक प्रमुख भारतीय साड़ी है। मुख्यतः तमिलनाडु राज्य में बनती है। कांजीवरम साड़ियां दक्षिण भारत से संबंधित हैं। कांजीवरम साड़ी का लगाव तमिलनाडु में कांचीपुरम से है। कांजीवरम साड़ी में रेशम, सिल्क, और गोल्डन जड़ी शामिल होती हैं। इसमें विभिन्न प्रकार के डिजाइन और पैटर्न होते हैं, जो इसे अलग बनाता हैं। कांजीवरम साड़ी की पहचान उसकी जड़ी-बूटी से होती है जो साड़ी को एक विशेष लुक प्रदान करती है।इसकी विशेषता फ्लोरल और फोलेट मोटिफ्स और बेल, ऊपर की ओर पत्तियों वाला डिजाइन जिसे झालर कहते है। अपने डिजाइन और पैटर्न के आधार पर एक साड़ी को बनाने में 15 दिन से एक महीने तक और कभी-कभी तो छह महीने तक का समय लगता है। साथ ही, इसकी क्वालिटी और धागों के डिजाइन के अनुसार इसकी कीमत भी निर्धारित होती है।

कांजीवरम साड़ी कपड़े भंडार की महंगी साड़ियों में से एक होती है। कुछ साड़ियां महिलाओं के wardrobe का मुख्य हिस्सा होती हैं, जिसमें कांजीवरम साड़ी भी शामिल है।आजकल बाजारों में असली के नाम पर नकली कांजीवरम साड़ी बेची जा रही हैं। महिलाएं उसी कीमत पर नकली साड़ियां खरीद भी लेती हैं क्योंकि उन्हें पता ही नहीं चल पता कि कांजीवरम साड़ी असली है या नकली है। कैसे करे पहचान आइए जानते हैं।

जरी से करें चेक – How To Check Saree Quality

Saree Bhanadar is the best online website for pure Kanjivaram Silk Sarees. Clieck here to buy sareebhandar.com

चान जरी से भी की जा सकती है। इसके लिए साड़ी में जरी के ढीले सिरे को देखें कि जरी को खींचने पर अगर रेशम का धागा लाल नहीं बल्कि सफेद या किसी अन्य रंग का है, तो समझ जाएं कि जो साड़ी असली नहीं नकली कांजीवरम साड़ी है। क्योंकि शुद्ध जरी लाल रेशमी धागे से बनी होती है, जिसे चांदी के धागे से घुमाया जाता है और फिर 22 कैरेट शुद्ध सोने में डुबोया जाता है।

फैब्रिक से पहचान – Identification by fabric

कांजीवरम साड़ी असली है या नकली इस बात का पता साड़ी के फैब्रिक से भी लगा सकती हैं। क्योंकि कांजीवरम साड़ी का फैब्रिक अगर असली होगा तो वो दिखने में चमकदार होगा। कांजीवरम साड़ी को जांचने के लिए उसकी जरी को खुरच कर देखें। अगर उसके नीचे लाल सिल्क निकले तो इसका मतलब है कि आपकी कांजीवरम साड़ी असली है।

 

धागे को जलाकर देखे – Burn the thread

कांजीवरम साड़ी की पहचान उसके धागे को जलाकर कर सकते हैं। इसके लिए आप ताने और बाने से कुछ धागे निकाल लें और धागों के सिरे पर आग लगा दें। जब आग बंद हो जाए, तो आपको राख का एक गोला पीछे छूटा हुआ मिलेगा। इस गोले को अपने हाथ में लें और इसे सूंघने के लिए रगड़ें। आपको जले हुए बालों या जले हुए चमड़े की गंध जैसी गंध आएगी। तो मतलब कांजीवरम साड़ी असली है नहीं तो नकली है।

वजन से करें चेक – Check By Weight

कांजीवरम साड़ी को लेकर बहुत-सी महिलाओं को यह भ्रम होता है कि कांजीवरम साड़ी अपने डिजाइन की वजह से भारी होती है। लेकिन आपको पता नहीं कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है क्योंकि कांजीवरम साड़ी हमेशा वजन में हल्की होती है। इसका डिजाइन असली और अच्छे माल से तैयार किया जाता है। इसलिए जब भी आप बाजार से कांजीवरम साड़ी खरीदने जाएं, तो साड़ी के वजन पर भी खास ध्यान दें।

 

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
kumbh sankraanti Previous post Kumbh Sankranti कुंभ संक्रांति 2024
History Of  Yadav Dadhor Gotra  Next post ढढोर गोत्र ( Dhandhor Gotra ) के यदुवंशी क्षत्रियो का इतिहास

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Close