Sharad Navratri, Ghatasthapana शरद नवरात्रि, घटस्थापना 2024

Sharad-Navratri
0 0
Read Time:5 Minute, 59 Second

शरद नवरात्रि कब है ? जानिए तिथि, घटस्थापना मुहूर्त और महत्व:Sharad Navaraatri Kab Hai ? Jaanie Tithi, Ghatasthaapana Muhoort Aur Mahatv

 

शरद नवरात्रि-Sharad Navaraatri

हिंदू धर्म में शरद नवरात्रि हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से प्रारंभ होती है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधिवत पूजा की जाती है।और हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है। पंचांग के अनुसार, साल में चार बार नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है जिसमें चैत्र नवरात्रि, शरद नवरात्रि के साथ दो गुप्त नवरात्रि शामिल है। चैत्र औरशरद नवरात्रि का विशेष महत्व है, क्योंकि इन्हें सामान्य लोग भी रख सकते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के साथ शरदनवरात्रि प्रारम्भ हो जाती है, जो दशमी तिथि को समाप्त होती है।

आश्विन  माह में पड़ने वाली शारदीय नवरात्रि का पर्व काफी धूमधाम से मनाया जाता है। इसमें मां दुर्गा की प्रतिमाएं विराजित की जाती है। साथ ही कई स्थानों पर गरबा और रामलीलाओं का आयोजन किया जाता है।
इस साल शरद नवरात्रि   बृहस्पतिवार, अक्टूबर 3, 2024 से शुरू हो रही है। मंगलवार 23 अक्टूबर 2023 को नवरात्रि समाप्त हो रही है। वहीं,13अक्टूबर 2024 (रविवार) को विजयादशमी या दशहरा का पर्व मनाया जाएगा। आश्विन माह की प्रतिपदा तिथि अक्टूबर 03, 2024 को 12:18 AM बजे से  शुरू होगी। ये क्टूबर 04, 2024 को 02:58 AMबजे तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 3  2024  अक्टूबर से होगी।

शरद नवरात्रि  घटस्थापना मुहूर्त-Sharad Navratri  Ghatasthapana Muhurta

शरद नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि को यानी पहले दिन कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त घटस्थापना मुहूर्त – 06:20 AM से 07:26 AM
अवधि-01 घण्टा 05 मिनट तक।

शरद नवरात्रि  घटस्थापना तिथि 2024 -Sharad Navratri Ghatasthapana date

तिथि- बृहस्पतिवार, अक्टूबर 3, 2024

प्रतिपदा तिथि तिथि आरंभ- अक्टूबर 03, 2024 को 12:18 AM बजे से  शुरू
प्रतिपदा तिथि तिथि समाप्त-अक्टूबर 04, 2024 को 02:58 AMबजे समाप्त

शरद नवरात्रि महत्व:Sharad Navaraatri Mahatv

शरद नवरात्रि का हिंदू धर्ममें विशेष महत्व है। नौ दिनों तक चलने वाली नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधिवत पूजा करने का विधान है। मां दुर्गा की विधिवत पूजा-पाठ और व्रत करने से सभी फलों की प्राप्ति होती है। घर का वातावरण शुद्ध होता है। इसके साथ ही घर में सुख-शांति, धन-संपदा के साथ हर कष्ट से छुटकारा मिल जाता है।

शरद नवरात्रि  घटस्थापना तिथियां:Sharad Navratri Ghatasthapana Dates

  1. 15 अक्टूबर 2023 – मां शैलपुत्री (पहला दिन)
  2. 16 अक्टूबर 2023 – मां ब्रह्मचारिणी (दूसरा दिन)
  3. 17 अक्टूबर 2023 – मां चंद्रघंटा (तीसरा दिन)
  4. 18 अक्टूबर 2023 – मां कुष्मांडा (चौथा दिन)
  5. 19 अक्टूबर 2023 – मां स्कंदमाता (पांचवा दिन)
  6. 20 अक्टूबर 2023 – मां कात्यायनी (छठा दिन)
  7. 21 अक्टूबर 2023 – मां कालरात्रि (सातवां दिन)
  8. 22 अक्टूबर 2023 – मां महागौरी (आठवां दिन)
  9. 23 अक्टूबर 2023 – महानवमी, (नौवां दिन) शरद नवरात्र व्रत पारण
  10. 24 अक्टूबर 2023 – मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन, दशमी तिथि

शरद नवरात्रि  घटस्थापना (कलश )स्थापना के नियम:Sharad Navaraatri  Ghatasthaapana (Kalash )Asthaapana Ke Niyam

नवरात्रि में कलश स्थापना का विशेष महत्व है कलश स्थापना को घट स्थापना भी कहा जाता है। नवरात्रि की शुरुआत घट स्थापना के साथ ही होती है। घट स्थापना शक्ति की देवी का आह्वान है। मान्यता है कि गलत समय में घट स्थापना करने से देवी मां क्रोधित हो सकती हैं।

रात के समय और अमावस्या के दिन घट स्थापित नहीं करते है। घटस्थापना का सबसे शुभ समय प्रतिपदा का एक तिहाई भाग बीत जाने के बाद होता है।

अगर किसी कारण वश आप उस समय कलश स्थापित न कर पाएं तो अभिजीत मुहूर्त में भी स्थापित कर सकते हैं। प्रत्येक दिन का आठवां मुहूर्त अभिजीत मुहूर्त कहलाता है।

नवरात्रि  घटस्थापना सामग्री:Navratri Ghatsthapana Samagri

मां दुर्गा को लाल रंग खास पसंद है इसलिए लाल रंग का ही आसन खरीदें। इसके अलावा कलश स्थापना के लिए मिट्टी का पात्र, जौ, मिट्टी, जल से भरा हुआ कलश, मौली, इलायची, लौंग, कपूर, रोली, साबुत सुपारी, साबुत चावल, सिक्के, अशोक या आम के पांच पत्ते, नारियल, चुनरी, सिंदूर, फल-फूल, फूलों की माला और श्रृंगार का सारा समान होना ही चाहिए।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Previous post Navpatrika Pooja नवपत्रिका पूजा 2024
Durga Maha Ashtami Puja Next post Durga Maha Ashtami Puja दुर्गा महा अष्टमी पूजा 2024

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Close